कांग्रेस बजट पर खुश, भाजपा ने जीत पर मनाया जश्न

By: Mar 12th, 2017 12:05 am

स्वीकार होंगे नौतोड़ भूमि को दिए प्रार्थना पत्र

केलांग— जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को अब नौतोड़ भूमि उपलब्ध हो सकेगी। अवैध कब्जे की मार झेल रहे जनजातीय लोगों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है और प्रदेश सरकार का आभार भी जताया है। सरकार ने जनजातीय क्षेत्र में नौतोड़ भूमि के लिए नए प्रार्थना पत्र लेने का आदेश जारी किया है। प्रदेश सरकार ने उपायुक्त चंबा, किनौर और लाहुल स्पीति को हिमाचल प्रदेश नौतोड़ नियम 1968 के तहत किसानों से नया मिस्सल चलाने और प्रार्थना पत्र स्वीकारने के आदेश जारी किए हैं। लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र में कुछ संबंधित अधिकारी नौतोड़ भूमि के लिए लोगों से नए प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं कर रहे थे, इसलिये इस संदर्भ में नौतोड़ नियम 1968 के तहत जनजातीय क्षेत्र में प्रार्थना पत्र स्वीकार कर मिसल चलाने के आदेश दिए हैं। लाहुल निवासी टशी और पलजोर ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से उन्हें राहत मिलेगी।

आनी भाजपा ने जीत पर बांटा देशी घी का हलवा

आनी – यूपी में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में आनी के भाजपा कार्यकर्ता चहक उठे हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस जीत की खुशी में शनिवार को आनी बाजार में पटाखे फोड़े । कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और सर्वसाधारण में देशी घी का हलवा भी बांटा। इस मौके पर भाजपा के बरिष्ठ नेता जीवन ठाकुर, रफ्तार ठाकुर, शशि मल्होत्रा, ओंकार शर्मा, टीडी शाह, नूरदास ठाकुर, विनोद चंदेल, ताबेराम ठाकुर, ठाकुर चौधरी राम, यशवर्धन शर्मा, नरायण सिंह दीपक, हिम्मत ठाकुर सहित संजय ठाकुर सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

नगवाईं में पटाखे फोड़-लड्डू बांट मनाया जश्न

पनारसा – भाजपा को उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में मिले प्रचंड बहुमत से प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता जोश से भर गए हैं। नगवाईं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर के नेतृत्व में जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में नगवाईं बाजार में पटाखे फोड़े तथा लड्डू बांटे। भाजपा कार्यकर्ताआें ने नगवाई कस्बे में जलूस निकाल कर जीत की ख्ुशी मनाई। इस अवसर पर भाजपा नेता ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष खीरामणि, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नरेश कुमार, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनिता ठाकुर, नगवाईं पंचायत के पूर्व प्रधान रोशन लाल, ब्रजेश महंत, एमआर शर्मा, खेम चंद, वीरी सिंह, भागीरथ, कर्मचंद, रमेश शर्मा, संतोष कुमार, धनश्याम, नेत्र सिंह आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बर्फ के फाहों के बीच माल रोड पर झूमे भाजपाई

मनाली – विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के चलते शनिवार को भाजपाई माल रोड मनाली में बर्फ के फाहों के बीच झूम उठे। मनाली शहरी अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गोविंद ठाकुर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पटाखें फोड़े और लड्डू फोड़कर खुशियां मनाई। विधायक गोविंद ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को जीत पर बधाई दी। विधायक ने कहा कि अब भाजपा प्रदेश में भी इतिहास रचेगी और 60 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने भी सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। इस दौरान भाजपा शहरी अध्यक्ष मनोज कुमार, लक्ष्मी ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, पुष्पा तलवार, सुरेंद्र भोला, टेक राम ठाकुर, अभिषेक अवस्थी, मनोज, नीलम, चड्डा, प्रकाश अग्रवाल उपस्थित रहे।

विकास के बूते फिर सरकार बनाएगी कांग्रेस

आनी – आनी ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक शनिवार को विश्राम गृह आनी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बीसीसी अध्यक्ष उत्तम ठाकुर ने की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकृष्ण वर्मा और कांग्रेस प्रवक्ता फकीर चंद वर्मा ने कहा कि आनी में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा जो बस डिपो खोलने और दलाश को बहु तकनीकी संस्थान खोलने की घोषणाएं हुई हैं, वे जल्द पूरी होंगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब में हुई कांग्रेस की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए पटाखे फोड़े गए। इस अवसर पर अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, रामकृष्ण वर्मा, शेर सिंह ठाकुर, परस राम, फकीर चंद वर्मा, हंसराज, घनश्याम ठाकुर, युकां अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर, चेत राम शर्मा, यजविंद्र कुमार, मंगत राम, हितेश कायथ, रामलाल, तिलक वर्मा, बालक राम, रामकृष्ण ठाकुर, प्रधान सुनिता देवी, आशा देवी, गुड्डू देवी, रामसरण, दिवान ठाकुर, धनी राम, संजय ठाकुर, गुलाब वर्मा, पेगे राम, प्रेम सिंह, देवेंद्र कौशक, प्रेम ठाकुर, राकेश सोनी मौजूद रहे।

दैनिकभोगी कर्मियों के नियमित होने से खुश

मनाली— नगर पालिका परिषद कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा ने नगर पालिकाओं में दैनिक भोगी कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश कैबिनेट में पारित करने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है। श्री शर्मा ने नगर परिषद मनाली की अध्यक्ष शबनम तनवर सहित सभी पार्षदों का आभार जताया है। उन्होंने शहरी विकास सचिवालय व निदेशालय में कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को भी नगर निकाय के कर्मचरियों के हितों के लिए कार्य करने पर आभार जताया है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश महासंघ की कार्यकारिणी का शीघ्र गठन किया जाएगा साथ ही जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। प्रभु दयाल ने कहा कि उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष के पद पर रहते हुए कई दैनिक भोगी नियमित भी हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App