गेंदा फूल का फायदा

By: Mar 11th, 2017 12:05 am

गेंदे का फूल सेहत और त्वचा दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद तत्त्व त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। बाजार में गेंदे के फूलों की बनी क्रीम, तेल व साबुन भी उपलब्ध हैं। आज हम आपको इसके अनगिनत फायदों के बारे में बताएंगे। कान दर्द से छुटकारा पाने के लिए गेंदे के पत्तों का इस्तेमाल करें। इसके पत्तों का रस कान में डालने से कुछ ही देर में दर्द कम हो जाता है। ऐसे में गेंदे के पत्ते को पीस कर रस निकाल लें और दो बूंद कान में डालें।  गेंदे के फूलों के रस से त्वचा साफ  होती है। इसके अलावा यह मुंहासों को भी दूर करता है। अगर आप ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हंै, तो इसके रस का इस्तेमाल करें। खांसी के लिए गेंदे का फूल बहुत लाभदायक है। सूखे हुए गेंदे के फूल को मिसरी के साथ खाने से खांसी से आराम मिलता है। सूजन कम करने में भी गेंदे का फूल बहुत मददगार है। गेंदे के फूल को पंखुडियों समेत पीस लें। अब इसे सूजन वाली जगह पर लगाएं। इससे सूजन में काफी आराम मिलेगा। अगर एडि़यां फट गई हैं तो इसके लिए गेंदे के फूल का इस्तेमाल करें। गेंदे के फूल को मोम के साथ एडि़यों पर लगाने से काफी आराम मिलता है। इससे एडि़यां बिलकुल साफ  हो जाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ आंखों के आसपास नजर आने वाली झुर्रियां व फाइन लाइंस को दूर भगाने में गेंदे का फूल बहुत लाभदायक होता है। घाव या चोट लगने पर गेंदे का फूल बहुत फायदेमंद है। इसके रस को घाव पर लगाने से जल्द आराम मिलता है।

अन्य तरीके

इसके अलावा आप एक कांच की शीशी में जैतून के तेल के साथ गेंदे की कुछ सूखी पंखडि़यों को डालकर, इसे 10 दिनों के लिए धूप में रखें। अब इस तेल को छानकर इस्तेमाल करने के लिए कांच की शीशी में डालकर रखें। इस तेल का इस्तेमाल लगभग एक साल के लिए किया जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App