जेल भेजना तो दूर…मेरे खिलाफ चुनाव ही लड़ लें धूमल

By: Mar 27th, 2017 12:07 am

भोरंज के भरेड़ी में चुनावी रैली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दी खुली चुनौती, दस सेक्टरों में होने वाली प्रमुख नेताओं की तैनाती के लिए भी बैठक

NEWSभोरंज – उपमंडल भोरंज के भरेड़ी में कांग्रेस के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री की चुनावी रैली का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस उम्मीदवार व नेता मंच पर आते ही टिकट पर स्पष्टीकरण देते रहे। कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार सुरेश ने भाजपा की नाकामियां गिनाईं और भोरंज की अनदेखी के बारे में लोगों का ध्यान केंद्रित किया। वहीं दूसरी ओर टिकट कटने के बाद प्रेम कौशल भी लय में नजर आए और टिकट कटने को लेकर महिला आरक्षण का कारण बताया और भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को वायरस करार दिया। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आते हैं तो भाजपाई लोग कहते हैं कि धूमल जी को बचा लो और लोग भावना में बह जाते हैं। कांग्रेस की प्रत्याशी प्रोमिला ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने महिला उम्मीदवार क्यों नही उतारा। इस मौके पर उन्होंने लोगों से आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुनाव को एक हवन की तरह बताया और कहा कि आईडी धीमान दिल के साफ आदमी थे। उन्होंने कहा कि भोरंज उपचुनाव दुख की घड़ी में हो रहे हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि धूमल कार्यकाल में उन्हें दो बार सेशन जज का सामना करना पड़ा और उसमें वह हर बार बरी हुए हैं। हर बार जेल भेजने की तैयारी की जाती रही है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जेल भेजना तो दूर, अच्छा कि मेरे खिलाफ चुनाव ही लड़ लेते। इसके अतिरिक्त दस सेक्टरों में होनी वाली प्रमुख नेताओं की तैनाती के लिए भी मीटिंग हुई। इस मौके पर मंत्री कर्ण सिंह, सीपीएस नंद लाल, जगजीवन पाल, विधायक किशोरी लाल, मंत्री अनिल शर्मा, प्रकाश चौधरी, सुजान सिंह पठानिया, सीपीसी इंद्र, बंबर ठाकुर, रंगीला राम राव, कुलदीप सिंह पठानिया, अनिता वर्मा, जगदीश सिपहिया, राजेंद्र जार, संदीप कुमार, गंगु राम मुसाफिर, सुरेश कुमार, प्रेम कौशल, पुरुषोत्तम कालिया आदि मौजूद रहे।

स्टार प्रचारक सीएम

कांग्रेस ने भोरंज उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री, कैप्टन अमरिंदर, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा तथा राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी को प्रचार के लिए बुलाया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्टार प्रचारक रहेंगे। आशा कुमारी, राकेश कालिया, अनुराग शर्मा, सुशीला नेगी, करुण शर्मा, बावा हरदीप सिंह तथा विक्रमादित्य को उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है।

पे फिक्सेशन पर वीरभद्र सिंह को ज्ञापन

भोरंज— उपचुनाव के दौरान भरेड़ी में पूर्व सैनिक कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से प्रदेशाध्यक्ष रामपाल सौंखला की अगवाई में मिला। संघ ने कर्मचारियों की पे फिक्सेशन के बारे में ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिक कर्मचारियों को पे फिक्सेशन का आश्वासन दिया। संघ के पदाधिकारी अशोक पटियाल, रविकांत, अनिल कुमार, सुभाष चंद, रूपलाल, रमेश, एमके सिंह, रमेश ठाकुर, देशराज, बलवीर सिंह, कमल शर्मा, रवि शर्मा, जसवंत सिंह, प्रकाश चंद आदि ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का धन्यवाद किया।

बैचवाइज भर्ती के लिए सीएम को सौंपा ज्ञापन

भोरंज- जेबीटी बेरोजगार शिक्षकों ने बैचवाइज भर्ती करने के लिए मुख्यमंत्री को भोरंज में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने जेबीटी भर्ती में टेट की मैरिट को आर एंड पी नियम बनाकर हजारों प्रशिक्षित जेबीटी के  भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। नौकरी की आस लगाए जेबीटी की भर्ती 50 प्रतिशत बैचवाइज और 50 प्रतिशत टेट मेरिट के आधार पर होनी चाहिए। इसके लिए एक जेबीटी बेरोजगार शिक्षकों का दल भरेड़ी में मुख्यमंत्री से मिला। इसमें रोहित कुमार, अमन शर्मा, अनिल कुमार, रीना कुमारी, सीमा कुमारी, बिंद्रा देवी, केसरी भारद्वाज, मान सिंह, प्रीतम चंद, राकेश कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार, प्रियंका, कविता, सुनील सतीश, अजय आदि शमिल रहे।

क्लासेज…. अगले साल से

मुख्यमंत्री बोले, क्षेत्रीय अस्पताल में ही शुरू होगा मेडिकल कालेज

भरेड़ी  – उपमंडल भोरंज के भरेड़ी में कांग्रेस की उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री की चुनावी रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में हमीरपुर मेडिकल कालेज की कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में ही फिलहाल मेडिकल कालेज आरंभ होगा। रंगस में चिन्हित भूमि के फोरेस्ट क्लीयरेंस के पेच के चलते अब मेडिकल कालेज अस्पताल में शुरू किया जा रहा है। इससे पहले जनसभा में कांग्रेस उम्मीदवार व अन्य पार्टी नेता मंच के माध्यम से टिकट पर स्पष्टीकरण देते रहे। कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार सुरेश ने जहां भाजपा की नाकामियां गिनाईं और भोरंज की अनदेखी के बारे में लोगों का ध्यान केंद्रित किया, वहीं टिकट कटने के बाद प्रेम कौशल भी लय में नजर आए व टिकट कटने को लेकर महिला आरक्षण का कारण बताया। उन्होंने भाजपा में शांता कार्यकाल की भी चर्चा की। उन्होंने इस कार्यकाल को सामान्य बताया। इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को भोरंज उपचुनाव जीतने के लिए विभिन क्षेत्रों में डटे रहने का आह्वान किया। इस मौके पर मंत्री कर्ण सिंह, सीपीएस नंद लाल, जगजीवन पाल, विधायक किशोरी लाल, मंत्री अनिल शर्मा, प्रकाश चौधरी, सुजान सिंह पठानिया, सीपीसी इंद्र, बंबर ठाकुर, रंगीला राम राव, कुलदीप सिंह पठानिया, अनिता वर्मा, जगदीश सिपहिया, राजेंद्र जार, संदीप कुमार, नरेश ठाकुर, किशोरी लाल, सुजान सिंह पठानिया, चंद्र कुमार, उर्मिल ठाकुर , राजीव मैहर, गंगु राम मुसाफिर, सुरेश कुमार, प्रेम कौशल, अतुल शर्मा, पुरुषोत्तम कालिया, राजीव शर्मा, बाबा हरदीप आदि उपस्थित रहे।

भोरंज उपचुनाव…न पूरे मंत्री आए, न सीपीएस

पार्टी की आधिकारिक घोषणा पर भी अमल नहीं, प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू भी नहीं पहुंचे

हमीरपुर  – कांग्रेस की आधिकारिक घोषणा के बावजूद अधिकतर मंत्री-विधायकों ने भोरंज उपचुनाव में अपनी उपस्थित दर्ज नहीं करवाई। इसके अतिरिक्त पार्टी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी नहीं पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस ने 26 मार्च से मंत्री-विधायकों को चुनावी ड्यूटी पर तैनाती के लिए भोरंज विधानसभा को दस सेक्टर में बांटा था। मुख्यमंत्री की जनसभा के बाद मंत्री-विधायकों ने अपने-अपने सेक्टरों में मोर्चा संभालना था। बावजूद इसके रविवार को भोरंज के चुनावी समर में केवल चार मंत्री, चार मुख्य संसदीय सचिवों और तीन विधायकों ने ही अपनी उपस्थित दर्ज करवाई है। इसके चलते मुख्यमंत्री ने जनसभा के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में स्पष्ट आदेश दिए हैं कि विधानसभा सत्र के बाद 28 मार्च तक सभी मंत्री-विधायक मोर्चा संभाल लें। फिलहाल चुनावी जनसभा और बैठक के बाद अधिकतर मंत्री-सीपीएस लौट गए हैं। जाहिर है कि भोरंज उपचुनाव में केवल मात्र मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल और आपदा प्रबंधन के वाइस चेयरमैन राजेंद्र राणा ने ही दिन-रात मोर्चा संभाला है।  अलबत्ता रविवार को सीएम की जनसभा और बैठक में सरकार के कैबिनेट मंत्री सुजान सिंह पठानिया, प्रकाश चौधरी, अनिल शर्मा और कर्ण सिंह ही उपस्थित हुए। संसदीय सचिवों में राजेश धर्माणा, नंदलाल, जगजीवन पाल और इंद्रदत्त लखनपाल चुनावी जनसभा में पहुंचे। विधायक किशोरी लाल तथा कुलदीप कुमार और बंबर ठाकुर ने हाजिरी भरी। पार्टी के अन्य नेताओं में पूर्व मंत्री गंगू राम मुसाफिर, चंद्र कुमार तथा रंगीला राम राव भोरंज पहुंचे। इसके अलावा कांगड़ा बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपहिया, इंटक नेता बावा हरदीप तथा कांग्रेस सेवादल प्रवक्ता नरेश लखनपाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सीएम की जनसभा में केसीसी बैंक के वाइस चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया व स्थानीय संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App