जैंडर चैंपियन इकाई ने धूमधाम से मनाया महिला दिवस

By: Mar 9th, 2017 12:05 am

सोलन—मानव भारती विश्वविद्यालय की जैंडर चैंपियन इकाई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जागृति महिला मंडल आंजी सुल्तानपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आगाज ग्राम पंचायत बड़ोग के भवन में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान प्रधान वीना पराशर ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कायें एवं उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए चलाए जा रहे सरकारी कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया। मानव भारती विश्वविद्यालय के डीन एवं जैंडर चैंपियन इकाई के अध्यक्ष प्रो. जेएस वर्मा ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें हर क्षेत्र में अपना योगदान प्रदान करने के लिए प्रेरित किया


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App