नग्गर में सजे नवोदित कलाकारों के चित्र

By: Mar 12th, 2017 12:05 am

मनाली— अंतरराष्ट्रीय मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर के प्रदर्शनी हाल मे शनिवार को प्रदेश विश्व विद्यालय शिमला के विजुअल आर्ट विभाग के नवोदित कलाकरों की आधुनिक चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन ट्रस्ट के भारतीय क्यूरेटर रमेश चंद्रा व रशियन क्यूरेटर लारिसा सुरगिना द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।  इस अवसर पर भारतीय व रशियन क्यूरेटर ने मेहमान कलाकरों का स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विजुल आर्ट विभाग के प्रोफेसर डा. नंद लाल कलाकार दल के को-आर्डिनेटर  की भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना है कि निकट भविष्य मे प्रदेश विश्वविद्यालय कई गतिविधियां  करने जा रही है। रोरिक ट्रस्ट नगर में आयोजित कला प्रदर्शनी में 17 कलाकार भाग ले रहे हैं, जिनमें संयोगिता शर्मा, पूनम देवी, दिनेश अत्री, अक्षय, अंशील शर्मा, दिव्या, देवरूत, विश्वकर्मा, यशोधरा, नेहा मेहता, मानस प्रतिम, शिवानी कुमारी, मनीप कपूर व पंकज सिंह कलाकार भाग ले रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App