बोले घनश्याम, कर्मी हमारे साथ

By: Mar 18th, 2017 12:05 am

ज्वालामुखी  —  पूर्व कर्मचारी भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने शुक्रवार को ज्वालामुखी में जिला स्तरीय  बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में कर्मचारियों को केवल मात्र गुमराह किया है। मुख्यमंत्री बताएं कि कर्मचारियों के हितैषी होने का दावा करते है, परंतु कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं किया है।  बजट में उनको कुछ खास नहीं दिया गया है। पंजाब के आधार पर वेतन व भत्ते नहीं दिए गए। कर्मचारियों को 4-9-14 के साथ 65, 70, 75 के वित्तीय लाभ आज तक नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के शासन में कर्मचारियों को 72 हजार करोड़ के वित्तीय लाभ दिए गए थे, परंतु कांग्रेस ने केवल मात्र 38 हजार करोड़ के ही लाभ दिए हैं।   कांग्रेस श्वेत पत्र जारी कर बताए कि कर्मचारियों के लिए इस मौजूदा सरकार ने किया ही क्या है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में कर्मचारी व पूर्व कर्मचारी भाजपा का साथ देंगे।   इस मौके पर जिला पूर्व कर्मचारी भाजपा प्रकोष्ठ के संयोजक मास्टर रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कर्मचारियों व पूर्व कर्मचारियों के साथ छल कपट की राजनीति की है। इस मौके पर जिला प्रभारी विनोद सूद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र पराशर, सलाहकार केजी कपूर, मंडल संयोजक सुरेश कुमार, जिला सहसंयोजक बाबू राम शर्मा, जसवां के संयोजक बलदेव मनकोटिया, देहरा के संयोजक आेंकार मिन्हास व जिला सदस्य कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App