रिश्तेदारों का करवाया विकास

By: Mar 1st, 2017 12:05 am

धर्मपुर – प्रदेश   में अन्य  पिछड़ा वर्ग  व  ओबीसी बोर्ड  के  सदस्य  व पूर्व  प्रधान  पंचायत  सरसकाना  सतीश  कुमार शर्मा  ने भाजपा  विधायक  महेंद्र सिंह  ठाकुर के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि विधायक ने प्रदेश  सरकार  पर भेदभाव  व अनदेखी करने  का आरोप लगाया है, जो कि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने भाजपा  विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर का  ध्यान धर्मपुर विस के विकास कार्य  की ओर  दिलाते हुए कहा कि धर्मपुर  का एसडीएम कार्यालय, पुलिस थाना, तहसील धर्मपुर  डिग्री  कालेज,  संधोल  कालेज  33 केवी बहरी मॉडल स्कूल,  केंद्रीय विद्यालय संधोल,  पीएचसी पैहड़, मंडप, चनोता  और बरोटी में   साइंस स्कूलों  का दर्जा  बढ़ाने जैसे सब कार्य कांग्रेस  सरकार के समय में हुए हैं, जबकि विधायक की नजरों में विकास खंड  धर्मपुर  की  अनदेखी दिख रही है। उन्होंने कहा कि पिछले  30  वर्षों से महेंद्र सिंह ठाकुर धर्मपुर  का नेतृत्व  करते आ रहे हैं, परंतु  धर्मपुर उपमंडल  में शिक्षा  व स्वास्थ्य  सेवाओं का कितना बुरा  हाल है, सब जानते हैं। छोटे से छोटे इलाज के लिए सरकाघाट, हमीरपुर व मंडी जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर 30 वर्षों से धर्मपुर उपमंडल का विकास महेंद्र सिंह ठाकुर ने  करवाया  तो केवल अपने रिश्तेदारों का ही विकास किया है।  धर्मपुर  उपमंडल के लिए केंद्र सरकार ने पांच करोड़ रुपए से टूरिज्म हट बनाने को स्वीकृति दी थी।  पिछले 10 वर्षों से यह कार्य कछुआ गति  से चला हुआ है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर शीतला माता मंदिर व लघु हरिद्वार कांढापत्तन में टूरिज्म  हट के कार्यों की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाया और इसकी गुणवत्ता की जांच  की  भी मांग है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App