श्रीलंका-पाक से छुड़ाए हजारों मछुआरे

By: Mar 17th, 2017 12:01 am

नई दिल्ली — विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने श्रीलंका और पाकिस्तान में भारतीय मछुआरों की सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संसद के दोनों सदनों में गुरुवार को यह आश्वासन दिया कि उनके सुरक्षित जीविकोपार्जन के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी और राजनयिक स्तर पर अपने प्रयास हमेशा जारी रखेगी। श्रीमती स्वराज ने भारतीय मछुआरों की सुरक्षा के बारे में लोकसभा और राज्य सभा में दिए गए अपने बयान में कहा कि सरकार के प्रयासों के कारण श्रीलंका से 2014 से लेकर अब तक 1889 मछुआरे रिहा कराए जा चुके हैं और उनकी 136 मछली पकड़ने वाली नौकाएं छुड़ाई गई हैं, जबकि पाकिस्तान से इस अवधि में अब तक 1261 मछुआरे रिहा कराए गए हैं। कम से कम 438 भारतीय मछुआरे पिछले तीन महीने में रिहा कराए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App