संगठन की मजबूती को आनी भाजपा छेड़ेगी सदस्यता अभियान

By: Mar 6th, 2017 12:05 am

आनी – आनी भाजपा मंडल की एक विशेष बैठक रविवार को मंदिर सराय हाल आनी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर ने की। भाजपा मंडल आनी के प्रेस सचिव यशवर्द्धन शर्मा ने बताया कि बैठक में संगठन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और निर्णय लिया गया कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा, जिसके लिए जल्द ही सदस्यता अभियान छेड़ा जाएगा और भाजपा की नीतियों तथा पूर्व में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि आने वाला समय भाजपा का है। इसलिए कार्यकर्ता कड़ी मेहनत से प्रचार में जुट जाएं। बैठक में भाजपा मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर के साथ पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, विस्तारक सुरेश शर्मा, प्रभारी नवल नेगी, बीडीसी अध्यक्ष अंजना भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, मोहन भारती, प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अनु ठाकुर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष चमेलू देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा राम चंदेल, महामंत्री दुनी चंद ठाकुर, सत्येंद्र शर्मा, प्रेस सचिव यशवर्द्धन शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष योगेश परमार, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूर्ण ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App