12 वरिष्ठ आईएएस बदले

By: Mar 17th, 2017 12:02 am

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी करण अवतार सिंह पंजाब के मुख्य सचिव

चंडीगढ़—  पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए राज्य के 12 सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जोकि तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सीनियर आईएएस अधिकारी करण अवतार सिंह को पंजाब सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, प्रमुख सचिव पर्सोनल आम राज्य प्रबंध एवं विजीलेंस और इनवेस्टमेंट प्रमोशन का कार्यभार भी देखेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव के रूप में अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। प्रवक्ता के अनुसार सर्वेश कौशल को विशेष मुख्य सचिव कम डायरेक्टर जनरल महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ  पब्लिक एडमिनस्ट्रेशन, हिम्मत सिंह को विशेष मुख्य सचिव बागबानी व अतिरिक्त चार्ज विशेष प्रमुख सचिव वन एवं वन्य जीव करण बीर सिंह सिद्धू को विशेष मुख्य सचिव राजस्व व पुनर्वास व अतिरिक्त चार्ज विशेष मुख्य सचिव सिंचाई, निर्मलजीत सिंह कलसी को अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह व न्याय एवं अतिरिक्त चार्ज अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि, शिकायत निवारण प्रिंसीपल रैजीडेंट कमिशनर इनवेस्टमेंट प्रमोशन पंजाब भवन नई दिल्ली व अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशासकीय सुधार सतीश चंद्रा को अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव पेंशनजै और वेलफेयर ऑफ पेंशनर्ज विंग, प्रिंसीपल रेजीडेंट कमिशनर, पंजाब भवन दिल्ली और अतिरिक्त मुख्य सचिव को.ऑपरेशन लगाया गया है। एसके संधू को अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास अनुराग अग्रवाल को वित्त कमिशन कर, राजी पी श्रीवास्तवा को डायरेक्टर महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनस्ट्रेशन, तेजवीर सिंह को विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री पंजाब व अतिरिक्त चार्ज सचिव सूचना व लोक संपर्क विभाग और सचिव शहरी उड्डयन, विवेक प्रताप सिंह को कर व आबकारी कमिशनर और कृष्ण कुमार को सचिव खर्चा, वित्त विभाग और अतिरिक्त चार्ज के रूप में सचिव पर्सोनल लगाया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App