जनता से माफी मांगें और इस्तीफा दें मुख्यमंत्री

By: Apr 1st, 2017 12:01 am

शिमला —  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा है कि वीरभद्र सिंह को खुद ही सोच लेना चाहिए कि उनके खिलाफ  भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत सीबीआई के पास भी हैं। न्यायपालिका भी यह मानती है कि वीरभद्र सिंह ने इस्पात मंत्री रहते अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ती को अर्जित किया और उसके बाद अपने पूरे परिवार का जीवन बीमा करवा कर काली संपत्ति को सफेद करने का प्रयास किया, जिसमें वह अभी तक न्यायालय को नए-नए तर्क देकर उलझाते रहे, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद एक बात स्पष्ट हो गई है कि वीरभद्र सिंह ने आय से अधिक संपत्ति जोड़ी है और प्रदेश की जनता को समय-समय पर यह कह कर गुमराह करने का प्रयास किया कि वह बेदाग हैं। वीरभद्र सिंह को एक पल भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें अपने किए हुए गुनाहों के तहत तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि वह अब तक जनता को ईमानदार की छवि कह कर गुमराह करते रहे।

लंबी कानूनी लड़ाई भी नहीं बचा पाई

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डा. राजीव बिंदल ने कहा कि लंबी कानूनी लड़ाई भी वीरभद्र सिंह को बचा न पाई। सीबीआई द्वारा नौ लोगों पर फाइल की गई चार्जशीट अपने आप में एक गंभीर मामला है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App