पठानकोट में ईमानदार बनने की शपथ

By: Apr 22nd, 2017 12:02 am

 पठानकोट —  हम जिस उद्देश्य हेतु सिविल सर्विस में आए हैं हमारा कर्त्तव्य बनता है कि हम उस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक करें। इन शब्दों का प्रगटावा नीलिमा जिला उपायुक्त पठानकोट ने जिला प्रबंधकी कांप्लैक्स के बैठक हाल में पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार मनाए गए जिला स्तरीय सिविल सर्विस-डे के अवसर पर संबोधित करते हुए किया।  जिला उपायुक्त ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सिविल सेवाएं दिवस हर वर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाता है तथा इस दिन सिविल सेवक खुद को नागरिकता के उद्देश्य हेतु समर्पित करते हैं और सार्वजनिक सेवा हेतु अपनी वचनबद्धता को निभाने हेतु शपथ लेते हैं। उन्होंने बताया कि हम सभी सिविल सेवाओं का हिस्सा हैं और हमारे द्वारा जो भी सार्वजनिक सेवा हेतु कार्य किया जाता है वह हमारी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि कोई भी एक व्यक्ति किसी भी कार्य को अकेला पूरा नहीं कर सकता और विभिन्न अधिकारियों को मिलाकर एक टीम बनती है तथा टीम द्वारा किया गया कार्य भी हमारे उद्देश्य को पूरा करता है। इस मौके पर पोर्टल टूरिजम को लांच भी किया गया और इस पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई कि यह प्रोजेक्ट टूरिस्टों हेतु फायदेमंद साबित हो सकता है। इस अवसर पर अधिकारियों ने कार्यालय के कार्यों को पूरी ईमानदारी तथा तनमयता से करने हेतु शपथ ली। बैठक में अन्यों के अलावा जगविंद्रजीत सिंह ग्रेवाल अतिरिक्त जिला उपायुक्त (ज.), सुरेंद्र सिंह (एसडीएम, पठानकोट), गुरजीत सिंह (एसडीएम, धारकलां), रणजीत सिंह (डीएसपी, पठानकोट), जसवंत सिंह ढिल्लों (जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी), डा. हरिंद्र सिंह (कृषि अधिकारी), डा. अमरीक सिंह (ब्लॉक कृर्षि अधिकारी), दर्शन लाल (जिला खजाना अधिकारी), डा. तरसेम सिंह, राम लुभाया (सहायक लोक संपर्क अधिकारी), अमन ठाकुर, सुखविंद्र सिंह जिला भलाई अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App