फतेहपुर कांग्रेस बोली बलदेव ठाकुर बौखला गए हैं

By: Apr 10th, 2017 12:05 am

फतेहपुर —  फतेहपुर भाजपा में टिकटार्थियों की लंबी लिस्ट को देखकर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बलदेव ठाकुर बौखला गए हैं और बौखलाहट के कारण अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।  बलदेव ठाकुर भाजपा से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं, तो वहीं फतेहपुर भाजपा के नेता उनका विरोध कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें अब का क्षेत्र विकास नहीं दिख रहा है। ये शब्द रविवार को फतेहपुर कांग्रेस के मंडलाध्यक्ष रमेश  राणा यूथ अध्यक्ष विवेक पधेडि़या व ब्लॉक समिति अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं उपज समिति कांगड़ा के अध्यक्ष राजिंद्र सिंह ने फतेहपुर में बैठक के दौरान कहे। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर धूमल के कहने पर केंद्र सरकार कार्रवाई कर रही है, जिसकी सिरमौर कांग्रेस कमेटी घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर कांग्रेस मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर कांग्रेस घर-घर जाकर मुख्यमंत्री वीरभद्र का 60 साल के राजनीतिक इतिहास में करवाए गए कार्यों और उनकी साफ  छवि के बारे में बताएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते देखकर भाजपा के नेता मुख्यमंत्री की छवि खराब करना चाहते हैं, ताकि हिमाचल में होने वाले चुनाव में वीरभद्र सिंह को किनारे किया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App