ब्राउन हो सकती हैं दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला

By: Apr 19th, 2017 12:04 am

वायलेट ब्राउन ने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय पश्चिमी जमैका के अपने घर के पास गन्ना काटते हुए बिताया है। वह नियमित चर्च जाती हैं और सूअर का मांस  और चिकन खाने से बचती हैं। उन्होंने पिछले महीने ही अपना 117वां जन्मदिन मनाया है। इटली की इमा मोरानो की मौत के बाद वह सबसे ज्यादा जीने वाली महिला मानी जा रही हैं। उनका जन्म 29 नवंबर, 1899 को हुआ था। ब्राउन ने बताया कि वह अचंभित हैं, लेकिन इतने लंबे समय तक जीने के लिए आभारी हैं। जेरोनटोलॉजी रिसर्च ग्रुप दुनिया के सबसे बूढ़े लोगों पर शोध करने वाला स्वयंसेवी शोधकताओर्ं का एक नेटवर्क है। इस नेटवर्क के मुताबिक, विश्वसनीय जन्म दस्तावेज के साथ ब्राउन दुनिया की सबसे बूढ़ी इनसान मानी हैं। दुनिया के सबसे उम्रदराज महिला की मौत हो गई है। वह 117 साल की थीं। बताया जाता है कि एमा मोरेनो नाम की यह महिला दो विश्वयुद्ध, आर्थिक महामंदी, फासीवाद, वेटिकन के दस पोप और अपने देश की 90 सरकारें देख चुकीं थीं। सबसे बुजुर्ग महिला ने इटली के वर्बेनिया में आखिरी सांस ली।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App