शादी से लौटते वक्त बने काल के ग्रास

By: Apr 20th, 2017 12:09 am

news newsददाहू ,श्री रेणुकाजी —  संगडाह में शादी समारोह में शरीक  होकर वापस लौट रहे आल्टो सवार रेणुका-हरिपुरधार मार्ग पर अचानक काल का ग्रास बन गए। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आल्टो कार अनियत्रित होकर खड़कोली के पास लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमं े सवार चार व्यक्तियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो तारा चंद 47 वर्षीय तथा रामस्वरूप निवासी कैंथला 42 वर्षीय गंभीर रूप से धायलों को 108 के माध्यम से सिविल हास्पिटल ददाहू लाया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए नाहन मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार तथा वाहन से नियत्रण अथवा नींद की झपकी भी माना जा रहा है। जानकारी अनुसार आल्टो कार ,यू ए 79 जी 4777, संगडाह से शादी समारोह में भाग लेने के बाद ददाहू की ओर आ रही थी। कार में सवार जयप्रकाश 53 वर्षीय यूको बैंक कर्मी ददाहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पूर्व बीडीसी अध्यक्ष  देवदर्शन शर्मा 42 वर्षीय ने भी थोड़ी देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। 108 कर्मियों तथा स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्त के बाद शवों को सड़क तक पहुंचाया। ददाहू तहसील प्रशासन ने घायलों को फौरी राहत प्रदान की। थाना प्रभारी एसएचओडी एन गुलेरिया तथा एएसआई रधूवीर ठाकुर ने मौके पहुंचकर शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

पूर्व बीडीसी अध्यक्ष की मौत से शोक की लहर

रेणुका क्षेत्र में बैंक कर्मी जयप्रकाश तथा पूर्व बीडीसी अध्यक्ष शिरूमाइला निवासी देवदर्शन की दुर्धटना मे मौत से गमगीन हो गया। संगडाह से एक विवाह समारोह से सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे चार लोग कैंथला शादी के लिए रवाना हुए। जिसमें विवाह के पडि़त देवदर्शन शर्मा भी मौजूद थे। मगर उन्हें क्या मालूम था कि विवाह समारोह इस तरह मातम मे बदल जाएगा।

विवाह की खुशी मातम में बदली

पंडित देवदर्शन शर्मा विवाह में पंडित के तौर पर भाग लेने के लिए संगड़ाह गए थे। वहीं बैक कर्मी जयप्रकाश भी अपने परिजनों के साथ थे। वहीं तीन बेटियों व एक पुत्र के पिता देवदर्शन का भी घर पर इंतजार था। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। यूकों बैंक ददाहू,शाखा ने जहां एक कर्मठ व मिलन सार कर्मचारी खो दिया। वहीं बीडीसी अध्यक्ष व एक जाने माने पंडित के रूप में देवदर्शन  दुर्धटना में खो दिया।

गिरि नदी के तट पर अंतिम संस्कार

दोनों मृतक का गिरि नदी के तट पर अंतिम दाह संस्कार किया गया।  मृतको के प्रति क्षेत्र के लोगों के अलावा सी पी एस विनय कुमार,मंडल रेणुका के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान,पूर्व विधायक भाजपा हृदयराम बलबीर चौहान ,पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण गर्ग,उपाध्यक्ष महेष अग्रवाल,प्रधान ग्राम पंचायत ददाहू शकुंतला देवी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

बारात से दो घंटे पहले निकली थी कार

संगड़ाह-सैनधार क्षेत्र के गांव कैंथला से मंगलवार रात्रि संगड़ाह आई बारात के लौटने से करीब दो घंटे पहले दुर्घटनाग्रस्त हुई कार प्रातः छह बजे यहां से निकली तथा कार मालिक जय प्रकाश इसे चला रहे थे। क्षेत्र में प्रचलित परंपरा के मुताबिक उक्त चारों जिनमें से तारा चंद वहू पक्ष की और से थे। लगन कलश लेकर जा रहे थे। दुर्घटना से शादी के माहौल में सन्नाटा छा गया और लोग दुर्घटना स्थल की और भागे।

पैरापिट होते तो बच सकती थी जानें

खड़कूली नामक स्थान पर जहां कार गिरी यदि पैरापिट होते तो दुर्घटना रुक सकती थी। उक्त स्थान पर इसका पिकअप हादसा भी निर्माणाधीन सड़क से पत्थर आने अथवा लापरवाही से हुआ। अप्लाइड फार पिकअप में मौजूद प्रदीप सूद नामक ठेकेदार गाड़ी खाई में लुढ़कने से घायल हो गए। थाना प्रभारी संगड़ाह तथा डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि कार हादसे के कारणों की तहकीकात जारी है। एसडीएम संगड़ाह रजनेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को 20-20 हजार व घायलों को दस-दस हजार की फौरी राहत जारी की गई है। अधिशाषी अभियंता केएल चौधरी ने कहा कि सड़कों मं सुधार कार्य जारी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App