आनी में भी गरजे कामरेड

By: May 18th, 2017 12:05 am

आनी — आनी मुख्यालय में सीपीआईएम राज्य कमेटी की ओर से स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया, जिसमें स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विरोध-प्रदर्शन रैली की अगवाई कर रहे जिला परिषद सदस्य एंव युवा कामरेड नेता लोकेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार जनता विरोधी नीतियां लागू करके जनता को भारी कष्ट व भारी तकलीफें उठानी पड़ रही है।ं लोकेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे भारत में हो रहे किसानों की आत्महत्या को रोकने के लिए किसानों के कर्ज माफ  करने का वादा भी किया था, जो कि आज तक पूरा नहीं किया गया। भारत में हर रोज किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इसलिए किसानों का कर्ज तुरंत माफ किया जाए। लोकेंद्र ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में मनरेगा में गड़बड़ी चल रही है। गांव के गरीब अनपढ़ मनरेगा मजूदरों की मेहनत की कमाई उन्हें नहीं मिल रही है। ग्राम पचायतों में दर्जनों मनरेगा मजदूरों का पैसा आज तक नहीं मिल पाया है। ऐसा हाल सभी पंचायतों का भी है, जंहा पर मनरेगा में लापरवाही बरती जा रही है। गांव के मजदूरों को उनकी मेहनत के पैसे तक नहीं मिल पा रहे हैं। आनी के पूर्व भाजपा विधायक और वर्तमान विधायक दोनों ही आनी विधानसभा क्षेत्र के विकास में अनशन  कर रहे हैं। सीटू नेताओं ने सरकार से मांग की है कि आनी में दूध का मूल्य बढ़ाया जाए और पटारना से मिश्ता,चौंराधार से पनेउ के लिए सडक का निर्माण पूरा हो चुका है, इसका उद्घाटन कर बस सेवा शुरू की जाए।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App