चंडीगढ़ में पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि

By: May 28th, 2017 12:02 am

चंडीगढ़— भारत के पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के संस्थापक पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनके 53 वीं बरसी पर शनिवार को श्रद्धाजंलि भेंट की गई। इस संबंधी पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ की अध्यक्षता अधीन यहां पंजाब कांग्रेस भवन में एक साधारण और प्रभावशाली समागम करवाया गया। इस अवसर पर पंडित नेहरू को श्रद्धाजंलि भेंट करते हुए जाखड़ ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री की विकासमयी, धर्म निरपेक्ष और उदारवाली सोच का ही परिणाम है कि भारत आज विश्व का सबसे बड़ा और सफल लोकतंत्र है। पंजाब कांग्रेस प्रधान ने कहा कि जब हम अपने इर्दगिर्द देखते हैं तो दूसरे देशों में अनेकों टकराव दिखाई देते हैं। श्री जाखड़ ने कहा कि पंडित नेहरू ने केवल भारत की मजबूत राजनीतिक और लोकतंत्रीय बुनियाद ही नहीं रखी,  बल्कि देश के करोड़ों लोगों का जीवन स्तर उंचा उठाने के लिए समूचे विकास की रचना की। उन्होंने कहा कि यदि पंडित नेहरू न होते तो शायद भारत आर्थिकता, साइंस, कृषि और लोकतंत्र जैसे क्षेत्रों में इतनी तरक्की न कर पाता। इस मोैके पर बड़ी संख्या में कांग्र्रेसी नेता और विधायक उपस्थित थे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App