जोगिंद्रनगर अस्पताल में भाजयुमो का हल्ला

By: May 8th, 2017 12:10 am

newsजोगिंद्रनगर — सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में खाली चल रहे डाक्टरों के पदों को जल्द भरा न गया, तो भाजयुमो भूख हड़ताल करेगी। अस्पताल में खाली चल रहे डाक्टरों के पदों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हास्पिटल परिसर में नारेबाजी की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर की अगवाई में जोगिंद्रनगर अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस धरने-प्रदर्शन में करीब 25 कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही भाजयुमो ने मांग की है कि जल्द अस्पताल में खाली चल रहे डाक्टरों के पदों को भरा जाए। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में करीब 19 डाक्टरों के पद सृजित हैं, जबकि इस समय केवल चार डाक्टर ही सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डाक्टरों की कमी के चलते आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। अब जल्द डाक्टरों के खाली पद नहीं भरे गए तो भाजयुमो भूख हड़ताल पर बैठेगी।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App