दीन दयाल सदी के शिखर पुरुष

By: May 13th, 2017 12:01 am

शिमला  — हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय पीठ द्वारा विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस व्याख्यान की अध्यक्षता बलदेव भाई शर्मा अध्यक्ष राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने की। वहीं दीन दयाल उपाध्याय के ‘एकात्मक मानव सिद्धांत’ पर विशेष व्याख्यान हरियाणा के राज्यपाल आचार्य कप्तान सिंह सोलंकी ने दिया। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय को सदी का शिखर पुरुष करार दिया। दीन दयाल उपाध्याय की एक दूरगामी सोच थी। उनकी एकात्ममानववाद की धारणा भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देशन एवं प्रेरणा का कार्य करेगी। श्री सोलंकी ने कहा कि एकात्म मानववाद आचरण में लाने के लिए बुद्धि व विवेक को आगे रखना होगा।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App