नेशनल अवार्डी पर रेप केस

By: May 23rd, 2017 12:01 am

कांगड़ा थाना में महिला ने बिलासपुर के युवक के खिलाफ दर्ज करवाया मामला

बिलासपुर  – बिलासपुर शहर से ताल्लुक रखने वाले नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त एक युवक पर महिला के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है। इसके तहत कांगड़ा जिला में दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। कांगड़ा पुलिस की एक टीम ने बिलासपुर पहुंचकर डियारा सेक्टर स्थित युवक के मकान में दबिश दी, लेकिन आरोपी युवक फरार हो गया है। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी युवक को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। कांगड़ा पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर में एक युवक पर महिला ने दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद से आरोपी फरार है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हर जगह तलाशा, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। इसी कड़ी में पुलिस का एक दल डियारा सेक्टर में भी आरोपी की धरपकड़ के लिए पहुंचा। पुलिस ने इस संबंध में डियारा सेक्टर में आरोपी की तलाश की, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। कांगड़ा पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपी को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। पुलिस अभी मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। बिलासपुर के एसपी राहुल नाथ ने बताया कि कांगड़ा पुलिस की टीम आरोपी की तालाश में आई थी।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App