यहां महिलाएं इकट्ठा कर बेचती हैं कबाड़

By: May 8th, 2017 12:10 am

newsमंडी —  यहां महिलाएं खुद घर-घर जाती हैं और घरों से मिलने वाला कबाड़ इकट्ठा करती हैं। कबाड़ बेच कर जुटाई जाने वाली राशि को विकास कार्यों में खर्च किया जाता है। प्रदेश भर में यह मिसाल पेश कर रहा है। बल्ह ब्लॉक की सलवाहन पंचायत से हाटेश्वरी महिला मंडल पाली। यही नहीं, महिला मंडल समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। विकास कार्यों पर अग्रणी भूमिका निभा रहा यह महिला मंडल सबके लिए एक बेहतरीन उदाहरण हैं। इसी अभियान के तहत महिला मंडल की प्रधान हिमा यादव की अगवाई में गांव से घर-घर जाकर कबाड़ इकट्ठा किया गया। इससे होने वाली कमाई को महिला मंडल के विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा। महिला मंडल पाली काफी समय से समाजसेवा के विकास से निरंतर अपनी भूमिका निभा रही है, जो कि सराहनीय कार्य है। महिला मंडल पाली चाहे भांग उखाड़ो अभियान हो, चाहे स्वच्छता को लेकर व प्रत्येक सामाजिक कार्यों में आपनी भूमिका निभाता है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App