सुरंगानी- सुल्तानपुर में सांप ने डसीं दो महिलाएं

By: May 29th, 2017 12:05 am

चंबा —  जिला में अलग- अलग हिस्से में सांप ने दो महिलाओं को दांत गड़ा दिए। सर्पदंश का शिकार महिलाओं को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं को एडमिट कर लिया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन महिलाओं की हालत स्थिर बताई जा रही है। महिलाओं को गहन चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। जानकारी के अनुसार सुरगांनी कस्बे की हेमलता गत शाम खेतों में काम कर रही थी। इसी दौरान घास में छिपे सांप ने हेमलता के पांव पर दांत गड़ा दिए। हेमलता ने सांप के काटने की सूचना तुरंत परिजनों को दी। परिजनों ने हेमलता को वाहन में डालकर उपचार के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य मामले में शहर के सुल्तानपुर मोहल्ले में भी सांप ने एक युवती को डंक मार दिया। सुल्तानपुर मोहल्ले की मनीषा घर में काम करने में व्यस्त थी। इसी दौरान घर में घुसे सांप ने मनीषा को डस लिया। मनीषा के परिजन भी उसे समय रहते अस्पताल ले आए। उल्लेखनीय है कि गर्मियों के शुरुआती सीजन में ही जिला में सर्पदंश के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले भी सर्पदंश के तीन मामले सामने आ चुके हैं। उधर, चिकित्सा अधीक्षक चंबा डा. जीवानंद चौहान ने सर्पदंश की शिकार दो महिलाओं के उपचार हेतु अस्पताल में एडमिट किए जाने की पुष्टि की है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App