स्कूलों में बनेंगे करियर काउंसिलिंग सैल

By: May 31st, 2017 12:01 am

प्रधानाचार्य संघ से बैठक के दौरान बोले मुख्य शिक्षा सचिव

शिमला —  प्रदेश के स्कूलों में करियर काउंसिलिंग सैल बनाए जाएंगे तथा सप्ताह में दो घंटे करियर काउंसिलिंग को अनिवार्य किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य शिक्षा सचिव डा. एजेवी प्रसाद ने दी। जानकारी के अनुसार प्रदेश स्कूल प्रधानाचार्य एवं  निरीक्षण अधिकारी संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रधान अनिल नाग की अध्यक्षता में मुख्य शिक्षा सचिव डा. एजेवी प्रसाद से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सचिव से स्कूलों में शैक्षणिक स्तर सुधारने पर चर्चा की। संघ ने कक्षा पांचवीं व आठवीं में पुन: बोर्ड परीक्षा करवाने, मिनिस्ट्रियल स्टाफ का युक्तिकरण करने व एक्स्ट्रा  को-करिकुलर एक्टिविटीज  का पुन: निर्धारण करने आदि मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान डा. प्रसाद ने कहा कि स्कूलों में कमजोर विद्यार्थिओं के उत्थान के लिए भी जल्द दिशा निर्देश निर्धारित किए जाएंगे। संघ ने मुख्य रूप से विभाग  में  2008 से 2011 तक तदर्थ आधार पर प्रोमोशन को तुरंत नियमित करने व  2011 के बाद प्लेसमेंट आधार पर कार्यरत प्रधानाचार्य को शीघ्र वित्तीय लाभ देने व निमयित  करने के बारे में चर्चा की। संघ के  पदाधिकारियों ने कहा  कि लगभग 800 प्रधानाचार्य पिछले चार साल  से प्रवक्ता के पे-स्केल पर कार्य कर रहे हैं व 200 प्रधानाचार्य बिना वित्तीय लाभ के सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जो इस वर्ग के साथ अन्याय  है। इस पर  डा. प्रसाद  ने संघ को  आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का जल्द समधान होगा। उन्होंने संबंधित शाखा को 15 दिन के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य संरक्षक जोगिंद्र सिंह राव, उपप्रधान डा. अश्वनी ठाकुर, राजिंद्र वर्मा, महासचिव डीआर प्रेमी,  संरक्षक  विनोद चौधरी, शिमला मंडल के चेयरमैन डा. हरिराम शर्मा, सुरेश कुमार, रामेंद्र कुमार शर्मा, डीसी कंवर व धर्मपाल जिस्टु शामिल थे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App