1300 युवाओं को दी नौकरियां

By: May 21st, 2017 12:05 am

पांवटा साहिब— प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में हजारों युवाओं को रोजगार प्रदान किया है। मात्र शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में 1300 युवाओं को इस अंतराल में नौकरियां मिली हैं। यह कांग्रेस की देन है। यह बात सरकार में रोजगार सृजन व संसाधन संचालन कमेटी के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान ने कही। वह कफोटा कांग्रेस मंडल के खजियार में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में युवाओं के लिए कांग्रेस सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोला है। अभी फिर 2000 के करीब युवाओं की हर क्षेत्र में भर्तियां होनी हैं जो युवा खेलकूद में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहा है उसे भी कांग्रेस सरकार सरकारी नौकरी दे रही है। जैसे कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर को डीएसपी के पद से नवाजा गया है। हिमाचल का विकास सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की देन है और आगे भी कांग्रेस ही विकास करेगी। हर्षवर्धन चौहान ने बीजेपी नेताओं पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के नेता लोगों को गुमराह करते हैं झूठे सपने लोगों को दिखाते हैं। धरात्तल पर कुछ नहीं किया सिर्फ अपने लोगों को ही फूल मालाएं पहनाकर पार्टी में मिलाकर बोल रहे हैं कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हैं। ऐसा कुछ नहीं है ये बिल्कुल गलत है। शिलाई के सभी कांग्रेस एकजुट हैं और एकजुट होकर लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। इससे पूर्व खजियार पहुंचने पर लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश सदस्य कांग्रेस कमेटी अमर सिंह कपूर, पूर्व शिलाई ब्लॉक अध्यक्ष खत्री सिंह ठाकुर, जिला महासचिव रघुवीर कपूर, मियां चतर सिंह तोमर, रामभज कपूर, कफोटा ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रवेश चौहान, कफोटा ब्लॉक प्रवक्ता रामेश्वर शर्मा, शमशेर गुप्ता, लाल सिंह, प्रधान सुरेंद्र शर्मा, रामकिशन शर्मा, माया राम शर्मा, खेवटा राम शर्मा, जय सिंह ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, विक्रम ठाकुर, फतेह सिंह ठाकुर, बलबीर ठाकुर, तोता राम शर्मा, प्रवेश ठाकुर, रामलाल चौहान, लोकसभा महासचिव युवा कांग्रेस अतर कपूर, शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष कंवर ठाकुर, मंगल ठाकुर और सुनील चौहान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित महिलाएं व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App