अनु ठाकुर नया सवेरा सामाजिक संस्था की अध्यक्ष

By: Jun 17th, 2017 12:01 am

आनी  —  शुक्रवार को विश्राम गृह आनी में नया सवेरा सामाजिक संस्था की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में दर्जनों युवा सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें नया सवेरा की कार्यकारिणी का गठन हुआ। कार्यकारिणी में अनु ठाकुर को सर्वसहमति से संस्था की अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि हरीश मेहता को उपाध्यक्ष, महेंद्र ठाकुर को सचिव, बुद्धराम को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं, कार्यकारिणी में राजेश कुमार, वेद ठाकुर, योगराज ठाकुर, मदन लाल, जिया लाल, जगत राम, तिलक राज शर्मा, कल्याण कटोच, जीवन ठाकुर, महेंद्र, दया ठाकुर, ध्यान सिंह, कृष्ण चंद आदि को सदस्य नियुक्त किया गया है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App