आज भी मौसम खराब

By: Jun 1st, 2017 12:01 am

शिमला  – प्रदेश में गुरुवार को भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने राज्य में दो से पांच जून तक मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है, जबकि समूचे प्रदेश में छह जून को फिर बारिश की उम्मीदें जताई गई हैं। 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में चार से आठ डिग्री तक की गिरावट आंकी गई है। न्यूनतम तापमान भी तीन से चार डिग्री लुढ़का है। नयनादेवी में सर्वाधिक 60 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। धर्मपुर में 52, मंडी में 47, खदराडा-भज्जी में 46, रामपुर, अर्की में 41, पंडोह, मशोबरा में 29, रोहडृ में 23, कंडाघाट में 20, रेणुका, कसौली में 19, बैजनाथ में 18, सुंदरनगर में 17, शिमला में 16 और नूरपुर में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश से ऊना के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक आठ डिग्री की गिरावट आई है। ऊना का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 31.6 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री आंका गया था। सोलन के तापमान में छह डिग्री, कांगड़ा, कल्पा, भुंतर व नाहन में पांच डिग्री और शिमला सुंदरनगर चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।  मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App