किसके लिए प्रचार करेगी सरकार

By: Jun 4th, 2017 12:05 am

शिमला — नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं करने  से सरकार के सामने विकट स्थिति पैदा हो गई है। इससे पहले जो भी सरकार सत्ता में रहती है वह नगर निगम चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए जमकर प्रचार करती है। मंत्री व विधायक हरेक वार्ड में उतरते हैं। यहां तक की खुद मुख्यमंत्री भी यहां वार्डों में जाकर प्रचार करते रहे हैं। इस दफा कांग्रेस के लिए स्थिति इससे बिलकुल उलट है, लेकिन भाजपा को इसमें कोई दिक्कत नहीं है। कांगे्रस ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की जबकि भाजपा व माकपा ने अधिकृत प्रत्याशियों को उतारा है। ये दोनों दल अपने प्रत्याशियों के लिए खुलकर प्रचार कर सकते हैं, जबकि कांग्रेस को यही पता नहीं है कि उनकी ओर से कौन-कौन प्रत्याशी हैं। क्योंकि कांग्रेस के कई लोग चुनाव मैदान में उतरने लगे हैं, जिन्होंने अलग-अलग जगहों से अपने नामांकन भी भर दिए हैं। ऐसे स्थिति में इनमें से किसके लिए सरकार प्रचार करेगी यह परेशानी का सबब बन गया है। सूत्र बताते हैं कि इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात करेंगे। अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं करने का फैसला सरकार और संगठन का सांझा था या नहीं इसपर भी अभी तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। अब क्योंकि संगठन ने प्रत्याशी की घोषणा से इनकार किया है लिहाजा उसकी जिम्मेदारी भी अधिक बढ़ गई है। चुनाव के नतीजे किसके पक्ष में रहेंगे यह तो समय बताएगा परंतु कांग्रेस नेताओं के लिए परेशानी बढ़ गई है।

अपने दम करना होगा सब

निगम चुनाव के लिए सरकार अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए रोड शो करते रहे हैं। ये रोड शो अब भाजपा व माकपा को कर पाएंगे ,लेकिन कांग्रेस नहीं। ऐसे ही नुक्कड़ सभाएं भी इनकी तरफ से नहीं होंगी। ऐसे में कांग्रेस का जो भी समर्थक मैदान में उतरेगा वह अपने दम पर ही सब कुछ करेगा।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App