जगन्नाथ के रंग में रंगा परागपुर

By: Jun 11th, 2017 12:07 am

newsपरागपुर  – धरोहर गांव परागपुर के समीप हार बाग पुलिया पर बने भगवान श्रीजगन्नाथ जी के मंदिर में भगवान श्रीजगन्नाथ के स्नान महोत्सव बडे़ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भगवान श्रीजगन्नाथ, श्रीबलभद्र जी, बहन सुभद्रा एवं श्रीसुदर्शन जी महाराज सभी का विधि पूर्वक स्नान कराया गया। इस मौके पर क्षेत्र से लगभग 400 श्रद्धालुओं ने भाग लेकर देर रात तक भजन-कीर्तन किया। वहीं  श्रीजगन्नाथ पुरी, देवभूमि हिमाचल प्रदेश फाउंडेशन परागपुर हारबाग पुलिया के सदस्य दिनेश कौल ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के भगवान श्रीजगन्नाथ आदि स्नान कर अपनी मासी गुंडीचा देवी के घर, मंदिर  में विराजमान होते हैं और ठीक पंद्रह दिन के उपरांत 26 मई को बैंड बाजों के साथ अपनी मासी के घर से लौट कर रथयात्रा के साथ दोबारा अपने सिहांसन पर बैठेंगे। उन्होंने बताया की आज  के दिन यह स्नान महोत्सव न केवल यहां बल्कि ओडिशा पुरी के जगन्नाथ मंदिर  में बडे़ धूमधाम से मनाया जाता है। प्रदेश की जनता के लिए हर्ष का विषय है कि परागपुर की हार बाग पुलिया के जगन्नाथ मंदिर में भी यह पुनीत कार्य इस वर्ष से प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर  दिनेश कौल, नानक चंद शर्मा, संजय शर्मा, महेश कौल, पंडित कृष्ण चंद शर्मा, राष्ट्रीय  संस्कृत संस्थान बलाहर के प्रो. सुषांत अहोता, हेमराज शर्मा, अमर चंद धीमान, जयसी  राम शर्मा, तृप्ता गौतम, पुष्पा कौल, पं. संतोष शर्मा सहित काफी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App