जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए रैलियां

By: Jun 6th, 2017 12:05 am

रामपुर बुशहर – लूहरी जलविद्युत परियोजना में परियोजना प्रमुख अरविंद महाजन ने विश्व पर्यावरण दिवस का आगाज अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाकर कर किया। इस अवसर पर महाजन ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत करवाया और इसमें अपना योगदान देने का आह्वान किया।  पर्यावरण दिवस के आयोजक विकास महाजन ने बताया कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए विभाग ने अधिकारियों व कर्मचारियों, स्थानीय जनता के लिए और विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अपर-महाप्रबंधक प्रवीन सिंह नेगी, वरिष्ठ-प्रबंधक विकास महाजन, दीपक कुमार सिन्हा, अक्षय आचार्य, प्रबंधक एसके भटनागर उपस्थित रहे। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर रामपुर एचपीएस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वर्ष 2017 की थीम लोगों को प्रकृति से जोड़ना और पर्यावरण मित्रता की संस्कृति को अपनाने की प्रतिज्ञा ली। अपर महाप्रबंधक मनमोहन वर्मा ने सभी उपस्थित लोगों को दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण के लिए घर और कार्य क्षेत्र की सफाई, पौधारोपण, री-साइक्लिंग, अक्षय ऊर्जा का उपयोग, पर्यावरण बचाव हेतु श्रमदान सहित अन्य गतिविधियां अपनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान परियोजना अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए परियोजना परिसर में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद पर्यावरण पर आधारित विश्व पर्यावरण 2050 नामक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। पर्यावरण संरक्षण जागरूकता को लेकर डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल दत्तनगर में भी प्रश्नोत्तरी  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App