जिस गर्लफ्रेंड के लिए की दो नौकरियां, वह निकला लड़का

By: Jun 17th, 2017 12:02 am

एक अमरीकी लड़की के प्यार में भारतीय मूल का लड़का ऐसा डूब गया कि उसे खुश करने और गिफ्ट देने के लिए बेचारा दो-दो नौकरियां कर रहा था। इसके बावजूद उसे प्यार में धोखा मिला। दरअसल, जिसे वह फेसबुक पर लड़की समझ कर प्यार कर बैठा, वह कोई लड़की नहीं थी, बल्कि एक लड़के का फेक प्रोफाइल था। हद तो यह थी कि इस लड़की से शादी करने के लिए उसने दूसरे प्रपोजल्स भी ठुकरा दिए थे। नाम न बताने की शर्त पर कंटेंट वेबसाइट यूनिलेड को अपनी आपबीती सुनाई। फेसबुक पर कैरोल नाम की लड़की से उसका संपर्क हुआ और बातों का सिलसिला चल पड़ा। उसका इतना दीवाना हो गया कि उसने इस दौरान आए सभी प्रोपोजल ठुकरा दिए। उसने कैरोल से शादी की बात की तो उसने मांग कर दी कि अगर वह उससे शादी करना चाहता है तो उसे एक डायमंड रिंग दे। बस कैरोल से शादी के लिए उसने दो-दो नौकरियां कर पैसा जमा करने की कोशिश की। 28 साल के इस लड़के को इस बात का जरा भी अंदाजा भी नहीं था कि जिस लड़की के लिए वह ये सब कुछ कर रहा है, वह असल में कोई लड़का है। कैरोल नाम का सहारा लेकर यह शख्स कोर्टनी विल्नेग नाम की एक लड़की की तस्वीर इस्तेमाल कर रहा था। उसके बर्थडे से लेकर जिम और सेल्फीज तक उसने यूज की। जब भी इस लड़के ने उससे मिलने या वीडियो कॉल को कहा तो बहाना बनाता गया।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App