जेल में डाले नशे के 41 कारोबारी

By: Jun 1st, 2017 12:05 am

ऊना —  जिला पुलिस विभाग ऊना द्वारा नशा माफिया के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत इस वर्ष पांच महीनों में 29 मामले पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें 41 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला गया है। पांच माह में ही मादक द्रव्य अधिनियम के 29 मामले दर्ज होना पुलिस की सफल कार्यप्रणाली को दर्शाता है। वहीं, इससे यह भी साबित होता है कि जिला में नशा माफिया किस कद्र अपनी जड़ें पसार चुका है। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों से पुलिस टीम ने दो किलो 834 ग्राम चरस, 48.18 किलोग्राम चूरा पोस्त, 61.700 ग्राम हेरोइन,  43.057 ग्राम गांजा, 15,260 गोलियां/कैप्सूल प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं। ऊना बस स्टैंड से हमीरपुर के युवक से पकड़ी गई 25.10 ग्राम हेरोइन अब तक जिला ऊना में बरामदगी की सबसे बड़ी खेप है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत कुल 44 मामले पंजीकृत हुए, जिनमें 57 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की। इन गिरफ्तार हुए अभियुक्तों से पुलिस ने सात किलो 552 ग्राम ग्राम चरस, 117 किलो 760 ग्राम चूरा पोस्त, 38.048 ग्राम हेरोइन, 1.098 ग्राम स्मैक, एक किलो 850 ग्राम गांजा, 20,630 गोलियां/कैप्सूल प्रतिबंधित दवाइयां तथा 1,69,260 रुपए की नकदी बरामद की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App