ज्वालामुखी में भक्तों का महामेला

By: Jun 12th, 2017 12:05 am

ज्वालामुखी —  विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार छुट्ट्टी को भक्तों का खूब सैलाब उमड़ा। लगभग 35 हजार यात्रियों ने मां ज्वाला जी के दरबार में परिवार सहित हाजिरी लगाई और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रियों को परिक्रमा मार्ग से मुख्य मंदिर तक लाइनों में ले जाया गया, वहां पर सुविधापूर्वक मां के दर्शन करवाए गए। रविवार को यात्रियों का सैलाब इस कद्र उमड़ आया था कि मंदिर प्रशासन के भी हाथ खड़े हो गए थे। मंदिर की प्रबंधन व्यवस्था हड़बड़ा गई थी, फिर पुलिस विभाग, सुरक्षा कर्मचारियों, गृहरक्षकों, मंदिर कर्मचारियों व पुजारी वर्ग ने यात्रियों को शांत करके मंदिर में श्रद्धा व आस्था के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मां के दर्शन करने के लिए आग्रह किया तब जाकर यात्री शांत हुए। देर शाम तक मंदिर में यात्री उमड़े रहे। रविवार शाम तक बाजार यात्रियों से भरे रहे और शहर में कई बार लोगों को जाम की स्थिति से भी गुजरना पड़ा। तपती गर्मी में यात्रियों को पेयजल समस्या का भी शिकार होना पड़ा है। मंदिर व्यवस्था से भी यात्रियों को निराश होना पड़ा है। मंदिर अधिकारी तहसीलदार डा. अशोक पठानिया ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस, सुरक्षा कर्मचारी, गृहरक्षक, मंदिर कर्मचारी यात्रियों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App