पंप आपरेटरों को फोरमेन पद पर दी जाए प्रोमोशन

By: Jun 13th, 2017 12:01 am

नगरोटा सूरियां  —  हिमाचल प्रदेश आईटीआई प्रशिक्षित पंप आपरेटर कल्याण संघ की एक राज्य स्तरीय बैठक सोमवार को संघ के प्रदेशाध्यक्ष बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से सभी जिलों के प्रधानों व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पंप आपरेटरों की मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि पंप आपरेटरों की मुख्य मांगों में पंप आपरेटरों को फोरमेन पद पर पदोन्नति देना, पंजाब की तर्ज पर वेतनमान लागू करना, नई पेंशन स्कीम की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करना शामिल है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर संघ जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेगा। अगर उनकी जायज मांगों को शीघ्र नहीं माना गया तो पंप आपरेटर संयुक्त से हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ के सचिव नरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान दास, प्रेस सचिव हितेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा, कांगड़ा के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव अशोक धीमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार, ऊना के जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह, बलबीर सिंह, विनय पाठक, राज कुमार, जिला सोलन से अध्यक्ष ओम प्रकाश, हरचरण सिंह, जिलाध्यक्ष मंडी सतीश कुमार, नालागढ़ से केवल सिंह, संजय कुमार, कमल किशोर, जगदीप डोगरा, कर्मवीर, जमीत कुमार आदि ने भाग लिया।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App