भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा फ्लॉप करार

By: Jun 22nd, 2017 12:05 am

ऊना —  प्रदेश इंटक महासचिव एवं प्रवक्ता कामरेड जगतराम शर्मा ने भाजपा के कांग्रेस मुक्त नारे की खिली उठाते हुए कहा कि जिस दिन भारत कांग्रेस मुक्त होगा, उसी दिन भारत विकास मुक्त भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को भारत के इतिहास के बारे में ज्ञान शून्य है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आंदोलन करके अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से आजादी दिलाई, उसके बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में पांच वर्षीय योजनाएं बनाकर भारत का भरपूर विकास किया और चंद्रजान तक पहुंच बनाई। भाजपा असली मुद्दों पर कभी बात नहीं करती, जिससे लोगों के जीवनयापन भी ऊपर उठे। भाजपा की रथयात्रा को विनाश यात्रा बताते हुए कहा कि ऐसी यात्राओं से कर्मचारियों, किसानों, मजदूरों को कोई लाभ नहीं होने वाला है बल्कि भाजपा इन वर्गों से विरुद्ध काम करती है। जगत राम ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी व सरकार के बढि़या तालमेल से भरपूर विकास हुआ है। वीरभद्र सिंह ने तो हिमाचल में हजारों लोगों को सरकारी रोजगार देकर भरपूर विकास किया है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनेंनिःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App