लक्की संधु ने लूटा शहर

By: Jun 16th, 2017 12:05 am

भुंतर-कसोल – अंतरराष्टीय पर्यटन नगरी कुल्लू की पार्वती घाटी में हुए ‘समर फेस्टिवल’ की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक लक्की संधु के नाम रही। लक्की संधु ने अपने लेटेस्ट गानों से यहां आए सैलानियों को देर रात तक खूब नचाया। नॉन स्टॉप पंजाबी गीतों पर स्थानीय दर्शकों का तो मनोरंजन किया साथ ही पंजाब-हरियाणा सहित अन्य राज्यों के सैलानी भी उनकी झलक पाने को यहां पर बड़ी तादाद में यहां पर जुटे। इसके अलावा विदेशी सैलानी भी लक्की संधु के गानों पर भांगड़ा डालते नजर आए। इसके अलावा अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कुल्लू के उभरते कलाकार कुशल वर्मा ने कुल्लूवी गीतों पर दर्शकों को नचाया। पार्वती घाटी के कसोल में आयोजित कार्यक्रम की अंतिम संध्या में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। आयोजन समिति के प्रधान किशन ठाकुर और अन्य प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। उत्सव के अंतिम दिन जिला भर के सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों का मनोरंजन किया। घाटी की महिला मंडलों ने इस दौरान कुल्लवी नाटी पेश की। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली में समर सीजन के लिए देश-विदेश के सैलानी जुटे हुए हैं। मनाली में हर रोज हजारों सैलानी पहुंच रहे हैं तो इसके बाद पार्वती घाटी में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं। गुरुवार को समाप्त हुए इस उत्सव में तीन दिनों तक सैलानियों को आकर्षित करने लिए अहम गतिविधियां करवाई गईं तो सैलानियों ने हिमाचली संस्कृति के भी दर्शन किए। गुरुवार को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सैलानियों को लक्की संधु ने खूब नचाया। उन्होने इस दौरान हाल ही में गाए अपने गानों की नॉन-स्टॉप लड़ी पेश कीं।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App