विकास के दम पर सातवीं बार सीएम बनेंगे वीरभद्र सिंह

By: Jun 29th, 2017 12:05 am

शाहपुर —  कांग्रेस कार्यलय रैत में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं  की बैठक हुई। इसमें वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने  कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास किया है। इन चार सालों में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व से अथाह विकास हुआ है तथा आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में द्वारा सत्ता में आएगी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विकास के दम पर सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे।इस अवसर पर बरयाम सिंह, अश्वनी चौधरी, विनय ठाकुर, सुशील शर्मा, मुनीष पटियाल, नीना ठाकुर, सरिता सैणी, ललिता देवी, प्रभात चंद, लालमन, अजय कुमार, पिंटू परमार, डीआर शर्मा, बॉबी शर्मा, सुदर्शन कटोच, पवन कुमार, इकब, तारा चंद इकबाल सिंह, कमल कटोच, संजीव, प्रवीण गुलेरिया व अमन जम्वाल आदि मौजूद थे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App