विक्टोरिया पुल के चित्र को फर्स्ट प्राइज

By: Jun 21st, 2017 12:05 am

 मंडी —  भारतीय संस्कृति निधि इंटेक के मंडी चैप्टर द्वारा जनवरी महीने में आयोजित माई सिटी माई हेरिटेज चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हो गया है। राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी के मनोज कुमार को इसमें क्षेत्रीय विजेता घोषित किया गया है। सोमवार को पाठशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में इंटेक के संयोजक नरेश मल्होत्रा, सह संयोजक अनिल शर्मा ने प्रधानाचार्य परस राम सैणी की मौजूदगी में सुबह की प्रार्थना सभा में मनोज कुमार को दिल्ली कार्यालय से आए प्रमाणपत्र की प्रति व ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर इंटेक के संस्थापक सदस्य के  शर्मा, पृथ्वी सेन, गजेंद्र बहल व अन्य सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर नरेश मल्होत्रा व अनिल शर्मा ने इंटेक द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में मंडी शहर के 15 स्कूलों से आए 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें बच्चों द्वारा अपने शहर की किसी भी पुरानी विरासत, प्राचीन संस्कृति से संबंधित किसी एक जैसे भवन, पुल, पर्यावरण, झरना, मंदिर व गुरुद्वारा आदि का चित्र बनाना था व उस पर एक निबंध लिखना था। विजेता रहे मनोज कुमार ने विक्टोरिया पुल का चित्र बनाया था व उस पर निबंध लिखा था। उसे ही पूरे क्षेत्रीय स्तर पर यह पुरस्कार मिला है। देश भर में इस प्रतियोगिता में 12 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस मौके पर प्रधानाचार्य परस राम सैणी ने इस तरह के कार्यक्रम करवाए जाने के लिए इंटेक की प्रशंसा की तथा उनका आभार भी जताया।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App