शतरंज के खिलाडि़यों को सम्मान

By: Jun 20th, 2017 12:05 am

सरकाघाट – स्थानीय दयानंद आदर्श विद्यालय में गत चार दिनों से चल रही इंटर हाउस कैरम प्रतियोगिता समाप्त हो गई। प्रधानाचार्य प्रवीण ठाकुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेलों से मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। प्रवीण ठाकुर ने बताया कि चार दिन तक चली इस प्रतियोगिता में 100 के करीब छात्रों ने भाग लिया, जिसमें सीनियर वर्ग में लड़कों में विजेता आकृष्ठ बनियाल सुभाष सदन, उपविजेता  क्षितिज ठाकुर कल्पना चावला सदन, लड़कियों में विजेता रिया शर्मा विवेकानंद सदन, उपविजेता सैजल, सुभाष सदन, जूनियर वर्ग में साहिल वर्मा विजेता सुभाष सदन, शाहिद उपविजेता सुभाष सदन से, लड़कियों में तनिका ठाकुर विजेता सुभाष सदन, जबकि उपविजेता मोनिका ठाकुर विवेकानंद सदन से रही। जबकि कैरम के सीनियर वर्ग में लड़कों में कल्पना चावला सदन से क्षितिज व सुनील  विजेता, अनमोल, आर्यन दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के सीनियर वर्ग में सुभाष सदन से अक्षित, सैजल प्रथम, कल्पना चावला सदन से श्रेया राणा उपविजेता रही। जूनियर वर्ग लड़कों में सुभाष सदन से मोहित व शिवांश विजेता, कल्पना चावला सदन से आर्यन व सक्षम दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में कल्पना चावला सदन से अनुष्का ठाकुर व आंचल प्रथम, विवेकानंद सदन से कशिश रॉय व निहारिका दूसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App