संत कबीर के प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा

By: Jun 9th, 2017 12:05 am

बग्गी— संत कबीर साहेब आश्रम दाण बग्गी के तत्त्वावधान में कबीर साहेब के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य पर दाण गुरुद्वारा से कबीर मंदिर पुलघाट तक संत कबीर साहेब की शोभायात्रा निकाली गई।  संगत को शोभायात्रा को पाठी मणि राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा निकलने से पहले गुरुद्वारा में पूजा-अर्चना करने उपरांत कबीर पंथ के मुख्य पाठी मणि राम ने कबीर साहेब का प्रगट दिवस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कबीर साहेब के बताए  सद्मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लेकर पुण्य को अर्जित किया।

छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

अवाहदेवी — मार्शल आर्ट अकादमी के तत्त्वावधान में किशोरी सुकन्या योजना के तहत अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन की तीस छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसमें साक्षी, रिजुल, सुनाली चंदेल, रितिका, श्वेता, आंचल, शिवाली, नेहा, शिवानी, शिल्पा कुमारी, अंकिता, नीतिका , काव्य कौशल, ईशा, प्रिया, आकांक्षा, शैल्जा, काजल, अंकिता शर्मा, अंकिता ठाकुर, ईशा, सीमा, मुस्कान, कशिश, सुनाक्षी, रितिका ठाकुर, दिप्ती, तानिया तथा मनिषा ठाकुर आत्म सुरक्षा तथा मार्शल आर्ट के तहत अन्य प्रशिक्षण ले रही हैं।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App