सिर्फ गरीबों के लिए देश

By: Jun 9th, 2017 12:01 am

(केसी शर्मा सूबेदार मेजर(रि), गगल )

नेता और अमीर लोग स्वयं के स्वास्थ्य लाभ के लिए विदेशी अस्पतालों पर निर्भर हैं। नेता तो नेता उनके परिवार भी अपनी बीमारियों का उपचार विदेश में कराते हैं। क्या हमारे देश के अस्पताल इस योग्य नहीं कि हमारे नेताओं का उपचार कर सकें। शिक्षा और स्वास्थ्य इन दो विषयों पर हमारी सरकार अरबों रुपए खर्च कर रही हैं। ताकि इन दो सेवाओं में गुणवत्ता आ जाए। लेकिन सुधार आने की गुंजाइश इसलिए नहीं कि देश का अमीर वर्ग इन दो विषयों का उपयोग नहीं करता। सोनिया गांधी विदेशों में इलाज करवाती हैं। क्या उन्हें अपने देश के डाक्टरों पर भरोसा नहीं है। केजरीवाल को दिल्ली के डाक्टरों पर भरोसा नहीं है, वह अपनी खांसी का इलाज बंगलूर में करवाने जाते हैं। तो क्या भारत के अस्पताल सिर्फ गरीबों के लिए ही हैं। वैसे तो नेता कहते हैं कि भारत स्वास्थ्य में अव्वल है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App