सीटियों से गूंजा ढालपुर

By: Jun 14th, 2017 12:10 am

त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आते ही खुशी से झूम उठा पंडाल

newsकुल्लू —  मंगलवार का दिन प्रदेश की भाजपा के लिए ऐतिहासिक नहीं बल्कि मंगलमय रहा है। रात कब बीते देवभूमि कुल्लू में पहुंचे भाजपा के छोटे से बडे़ कार्यकर्ता इसी इंतजार में थे। अलसुबह ही भाजपा के कार्यकार्ता दुर्गम क्षेत्रों से ढालपुर पहुंचे और केंद्रीय भूत्तल मंत्री नितिन गडकरी के इंतजार में आखें गड़ाए बैठ गए। जब साढे़ 11 बजे का समय होने वाला था तो मंत्री ढालपुर चौक होते हुए सीधे पंडाल पहुंचे और उनका स्वागत कार्यकर्ताओं ने नारों और सीटियों से किया। भाजपा ने इस त्रिदेव सम्मेलन को ऐतिहासिक बताया है। गौर रहे कि हिमाचल को भाजपा शासित राज्य बनाने की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है। प्रदेश की देवभूमि कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय तथा प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने आने वाले विस चुनावों में अपनी सरकार बनाने और हिमाचल प्रदेश को देश के बीसवें राज्य में भाजपा की सरकार शामिल करने प्रण लिया। वहीं, इस दौरान केंद्रीय मंत्री सहित प्रदेश के भाजपा दिग्गज नेताओं ने वर्तमान सरकार पर खूब तंज कसे। हिमाचल की वर्तमान सरकार को किस तरह से उखाड़ फेंका जाएगा, इसका मूलमंत्र केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी त्रिदेव सम्मेलन में भाजपा के छोटे-बडे़ कार्यकर्ताओं को दिया। सम्मेलन में सबसे पहले केंद्रीय भूतल मंत्री नितिन गडकरी ने त्रिदेवों का मार्गदर्शन किया।

लोकतांत्रिक पार्टी है भाजपा

त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय भूतल मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रित पार्टी है और लोकतंत्र से चलती है। उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाएं भी गिनाइर्ं और प्रदेश  के लिए घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गांधी का सपना वह और प्रदेश के भाजपा नेता पूरा करेंगे।

हिमाचल होगा भाजपा का 20वां राज्य

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा ने आने वाले चुनावों के लिए कमर कस ली है। प्रदेश की वर्तमान सरकार से जनता ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को जड़ से उखाड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले देश के 19 राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है। अब यहां भी सरकार बनेगी और बीसवें नंबर पर आएगी।

कांग्रेस सरकार ने गिराया प्रदेश

सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने भी प्रदेश सरकार को निक्कमी और पुराने गड्ढे की तरह सरकार कहा है। इस सरकार ने प्रदेश को गिराया है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक,  देवता हैं। यही वर्तमान प्रदेश सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएंगे और प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह वह शख्सियत है, जो संगठन के लिए पहले ही बेहतरीन कार्य करते हुए आगे निकले हैं।  इनकी सोच पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की तरह है।

केंद्र ने किया विकास, रोड़ा बनी प्रदेश सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कुछ समय में ही हिमाचल के लिए मेडिकल कालेज दिए हैं, लेकिन प्रदेश सरकार विकास के नाम पर मात्र प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है।  उन्होंने कहा कि नगर परिषद के विकास के लिए केंद्र सरकार ने जमकर पैसा दिया।  प्रदेश के लिए नेशनल हाई-व की सौगात केंद्र ने दी है।

अभिभावक की भूमिका निभाएं कार्यकर्ता

भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे ने इस दौरान बूथ पालक, अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अभिभावकों की तरह भूमिका का निर्वहन करने के लिए कहा। वहीं, केंद्र सरकार की विकासात्मक योजनाओं और प्रदेश सरकार की नाकामियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

केंद्र से जो मांगा, वो मिल गया

मंडी संसदीय क्षेत्र के विधायक रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार से जो मांगा वह मिला है और केंद्र सरकार के कार्य भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए कई सौगातें केंद्र सरकार ने दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से हिमाचल का विकास रुका है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार आते ही हिमाचल की तकदीर बदलेगी।

भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने दिया जीत का मंत्र

कुल्लू — त्रिदेव सम्मेलन के बाद प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने जिला भाजपा के पदाधिकारियों तथा नेताओं की पाठशाला ली। इस पाठशाला में मंगल पांडे पदाधिकारियों को रात-दिन संगठनात्मक कार्यों में जुटने का आह्वान किया। पाठशाला में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने भी नेताओं तथा पदाधिकारियों को राजनीति के गुर सिखाए। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् से हुआ। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री राणा ने  रथयात्रा के आयोजन को लेकर कमेटियों का गठन करने का भी जिला भाजपा को आदेश दिया। रथयात्रा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार लोगों की एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिला भाजपा को निर्देश दिया है कि 31 अगस्त से पहले चारों मंडलों में दलित सवाभिमान सम्मेलन का भी आयोजन किया जाए।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App