हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मचारी

By: Jun 20th, 2017 12:05 am

ऊना – जिला के तहत उपमंडल स्तर पर निजी कंपनी द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने के लिए तैनात किए गए कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर डटे हुए है। कंपनी द्वारा कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है। कंपनी द्वारा अगले माह से कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की बात कही है। इसके चलते सोमवार को हड़ताल कर रहे सभी कर्मचारी वापस काम पर लौट आए हैं। बताते चले कि निजी कंपनी द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने के लिए कर्मचारियों को करीब पांच साल पहले तैनात किया गया था। कर्मचारियों की तैनाती के पांच वर्ष बाद भी उन्हें नियमानुसार वेतन नहीं मिल पा रहा था। वहीं कंपनी द्वारा श्रम नियमों की भी अवहेलना की जा रही थी। इसी के चलते ऊना, बंगाणा, अंब, बंगाणा, हरोली, आरटीओ ऊना में कार्यरत चार कम्प्यूटर आपरेटर, तीन टेक्नीशियन आदि कर्मचारी अपने हकों के लिए हड़ताल पर जाना पड़ा था। कर्मचारी रवि, दिनेश, संदीप, बलविंद्र, हरीश, राजेशानंद राजन ने कहा कि कंपनी की ओर से उन्हें वर्ष 2011 में नियुक्ति दी गई थी। नियुक्ति के दौरान उन्हें 4500 रुपए मासिक वेतन दिया गया, लेकिन अभी तक उनका वेतन नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए उन्हें मजबूरन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब कंपनी द्वारा उन्हें 20 प्रतिशत वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इसी के चलते उन्होंने अपनी हड़ताल वापस ले ली है और सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App