हर बूथ पर जोड़ें दस महिलाएं

By: Jun 15th, 2017 12:05 am

गगरेट  —  आगामी विधानसभा चुनावों में हर हाल में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के फ्रंटल संगठन भी हरकत में आ गए हैं। बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक लोक निर्माण विभाग के गगरेट स्थित विश्राम गृह में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्ष जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नर्वदा जसवाल ने की। बैठक में जहां हर बूथ पर दस महिलाओं को जोड़ने का प्रण लिया गया, वहीं सरकार के संरक्षण में पनप रहे नशा माफिया के विरुद्ध निर्णायक जंग छेड़ने का भी निर्णय लिया गया। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नर्वदा जसवाल ने कहा कि जिला ऊना में तेजी से नशा माफिया ने अपना जाल फैलाया है। नशे ने जिला के कई घर उजाड़ दिए। हरोली विधानसभा क्षेत्र में तो कई नौजवान चढ़ती जवानी में ही चिट्टे के कारण काल का ग्रास बन गए। विधानसभा क्षेत्र गगरेट भी नशा माफिया से अछूता नहीं रहा है लेकिन सरकारी संरक्षण में पनप रहे माफिया पर पुलिस भी नकेल डालने से डर रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही महिला मोर्चा नशा माफिया के विरुद्ध निर्णायक जंग छेड़ेगा और महिलाओं को जागरूक कर नशा माफिया को संरक्षण देने वाली इस सरकार को भी जड़ से उखाड़ कर दम लेगा।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App