हिमाचल में हर्बल मेडिसिन पर किया जाएगा काम

By: Jun 12th, 2017 12:01 am

कुल्लू —  हिमाचल प्रदेश में हर्बल मेडिसिन पर काम किया जाएगा। प्रदेश में बहुत सी जड़ी-बूटियां हैं, लेकिन यहां के लोगों को इन जड़ी-बूटियों के बारे में ज्यादा ज्ञान नहीं है। ये शब्द गुरु सुधांशु महाराज ने कहे। उन्होंने कहा कि हर्बल मेडिसिन के बारे यहां के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और लोगों की रुचि इस ओर बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में पूरी दुनिया में आयुर्वेद पर लोगों की रुचि बढ़ रही है, इसलिए आयुर्वेद पर काम करना जरूरी हो गया है। उन्होंने बताया कि विश्व जागृति मिशन द्वारा देश भर में कई अनाथालय व अस्पताल बनाए गए हैं, जिनमें गरीब, अनाथ, झुग्गी-झोंपडि़यों में रह रहे हजारों बच्चों व लोगों को सहारा मिल रहा है। इस समय देश के विभिन्न शहरों, जिनमें सूरत, कानपुर, छत्तीसगढ़ व झारखंड प्रमुख हैं, में मिशन द्वारा अनाथ व गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोले गए हैं। इससे पूर्व सुधांशु महाराज ने भक्तों को प्रवचन देते हुए कहा कि प्रत्येक भक्त को गुरुमुख होना चाहिए और जो भक्त सेवादार है, वह जीवन में हर सुख पाता है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App