32 की हुईं ‘सोनम’

By: Jun 10th, 2017 12:06 am

NEWSबालीवुड की ‘सांवरिया गर्ल’ एवं अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने शुक्रवार को अपना 32वां जन्मदिन मनाया। सोनम कपूर का जन्म नौ जून,1985 में मुंबई में हुआ। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण सोनम का झुकाव भी फिल्मों की ओर था। सोनम ने वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने सिने करियर की शरुआत की। रणबीर कपूर की भी यह पहली फिल्म थी। सोनम कपूर ने इसके बाद राकेश ओम प्रकाश मेहरा की वर्ष, 2009 में प्रदर्शित फिल्म ‘दिल्ली 6‘ में अभिनय किया। फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन उनके अभिनय को दर्शकों ने जरूर पसंद किया। वर्ष, 2013 सोनम कपूर के करियर का महत्त्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष सोनम कपूर की ‘रांझना’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुईं। पिछले वर्ष सोनम कपूर की फिल्म ‘नीरजा’ प्रदर्शित हुई है। यह फिल्म एयरहोस्टेस नीरजा भनोत के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने आतंकवादियों से विमान यात्रियों की जान बचाते हुए अपनी जान दे दी थी।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App