अणु में बस-स्कूटी भिड़ंत, तीन घायल

By: Jul 14th, 2017 12:05 am

हमीरपुर  – सड़क हादसे में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे में बुरी तरह से घायल हुए चालक को पीजीआई रैफर किया गया है। चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके साथ ही उसकी दो बहनें भी हादसे में घायल हुई है। इनका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चालक नाबालिग है। पुलिस से मिली जानकारी अणु का एक नाबालिग स्कूटी पर अवाहदेवी की तरफ जा रहा था। उसके साथ स्कूटी पर उसकी दो बहनें भी बैठी हुई थीं। शाम सवा पांच बजे युवक जैसे ही कलंझड़ी के पास पहुंचा सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद चालक स्कूटी से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। चालक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं उसकी दोनों बहनों के शरीर पर भी चोटें आई हैं। घायलों को लोगों की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया है। युवक की हालत खराब देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया है। युवक के सिर पर गंभीर चोटें हैं। हादसे में घायल दोनों लड़कियों का इलाज हमीरपुर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App