आलिया-शाहिद सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-अभिनेता

By: Jul 17th, 2017 12:05 am

आइफा अवार्ड-2017 में छाई डायरेक्टर अभिषेक चौबे की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’, मिले चार अवार्ड

newsबालीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा-2017) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ की कहानी ड्रग तस्करी पर आधारित है। फिल्म में दमदार अभिनय के लिए शाहिद कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जबकि आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी फिल्म के लिए पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक दिलजीत दोसांझ भी सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किए गए। ‘उड़ता पंजाब’ को चार अवार्ड मिले। बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्टर अवार्ड दिशा पटानी को फिल्म ‘एमएस धोनी ः दि अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार फिल्म ‘नीरजा’ को दिया गया। राम माधवानी के निर्देशन में बनी फिल्म नीरजा में सोनम कपूर ने नीरजा भनोत की भूमिका निभाई है, जिन्होंने 1986 में कराची से अगवा पैन एएम की उड़ान संख्या 73 में सवार यात्रियों की जान बचाने के दौरान अपनी जान दे दी थी। नीरजा भनौत को मरणोपरांत अशोक चक्र दिया गया था। फिल्म ‘नीरजा’ के लिए ही शबाना आजमी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजी गईं। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार अनुपम खेर को फिल्म  ‘एम एस धोनी ः दि अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए दिया गया। यह  आस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान को 25 साल के म्यूजिकल कंट्रीब्यूशन के अवार्ड से सम्मानित किया गया। ‘पिंक’ फेम तापसी पन्नू वूमन ऑफ दि इयर अवार्ड से सम्मानित की गईं। सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का पुरस्कार अमित मिश्रा को फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के लिए दिया गया। कनिका कपूर को ‘उड़ता पंजाब’ और तुलसी कुमार को ‘एयरलिफ्ट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका के पुरस्कार से नवाजा गया। संगीतकार प्रीतम फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के पुरस्कार से नवाजे गए। आलिया भट्ट को स्टाइल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिम सराभ फिल्म ‘नीरजा’ के लिए बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल पुरस्कार से सम्मानित किए गए। वरुण धवन बेस्ट फिल्म ‘ढिशुम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के तौर पर नवाजे गए। अमित भट्टाचार्य को ‘ए दिल है मुश्किल’ के गीत चन्ना मेरेया को सर्वश्रष्ठ गीतकार का पुरस्कार दिया गया।

विनर्ज की लिस्ट

बेस्ट एक्टर— शाहिद कपूर (उड़ता पंजाब)

बेस्ट एक्ट्रेस— आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब)

बेस्ट फिल्म— नीरजा

बेस्ट एक्टर इन ए कॉमिक रोल— वरुण धवन (ढिशूम)

बेस्ट एक्टर इन ए नेगेटिव रोल— जिम सरभ (नीरजा)

स्टाइिल आइकॉन ऑफ दि इयर- आलिया भट्ट

बेस्ट डेब्यू फीमेल— दिशा पटानी

(एमएस धोनी ः दि अनटोल्ड स्टोरी)

बेस्ट डेब्यू मेल— दिलजीत दोसांझ (उड़ता पंजाब)

बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस— शबाना आजमी (नीरजा)

बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर— अनुपम खेर (एम एस धोनी

दि अनटोल्ड स्टोरी)

बेस्ट डायरेक्टर— अनिरुद्ध रॉय चौधरी (पिंक)

बेस्ट स्टोरी— शकुन बत्रा, आयशा ढिल्लन (कपूर एंड सन्स)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर— प्रीतम (ऐ दिल है मुश्किल)

बेस्ट लिरिक्स— अमिताभ भट्टाचार्य (ऐ दिल है मुश्किल)

बेस्ट सिंगर मेल— अमित मिश्रा (बुलया, ऐ दिल है मुश्किल)

बेस्ट सिंगर फीमेल— तुलसी कुमार

(सोच न सके— एयरलिफ्ट)

कनिका कपूर (उड़ता पंजाब)

सलमान की ‘सुल्तान’ को कोई अवार्ड नहीं

हैरानी की बात यह है कि छह कैटेगरी में नॉमिनेट होने के बावजूद सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ को कोई भी अवार्ड नहीं मिला। दिलचस्प बात यही है कि सलमान खुद इस इवेंट से जुड़े हुए थे और उन्होंने शो का अच्छे से प्रोमोशन किया था। बता दें कि ‘सुल्तान’ बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर, बेस्ट एक्शन और बेस्ट साउंड मिक्सिंग जैसी कैटेगरी में नॉमिनेट थी।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App