कांग्रेस के जनहितैषी कार्य गिनाए

By: Jul 19th, 2017 12:05 am

चंबा – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा ने मंगलवार को हलके की करियां पंचायत से भडियां तक पथयात्रा निकाली। पदयात्रा की अगवाई ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मीधर शर्मा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव पवन नैयर ने की। पथयात्रा के दौरान लोगों को कांग्रेस सरकार की विकासात्मक नीतियों व जनहितैषी कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर पवन नैय्यर ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के निर्देशानुसार मंगलवार को पथयात्रा का आयोजन किया गया है। इस दौरान लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और केंद्र सरकार की नाकामियां भी गिनवाई गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अगुवाई में प्रदेश के हर जिले का चहुंमुखी विकास हुआ है। हर क्षेत्र में बिना भेदभाव के एक समान विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास कार्यों को लेकर ही जनता के बीच जाकर आगामी विस चुनावों में वोट मांगे जाएंगें। आगामी विस चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर जीत दर्ज करेगी। और वीरभद्र सिंह रिकार्ड सांतवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी योगेश शर्मा, अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष अब्दुल गनी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिवांक शर्मा, एससी सेल के अध्यक्ष ओम प्रकाश, लियाकत खान, करतार सिंह, जितेंद्र सूर्या, करीयां पंचायत के प्रधान धर्मपाल, बीडीसी मेंबर रोशन लाल व रजेरा पंचायत के प्रधान कृष्ण कुमार सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App