किसानों से 2435 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद

By: May 12th, 2024 8:03 pm

469 किसानों को गेंहू का 4.80 करोड़ का भुगतान जारी

गेंहू बेचने को विभाग के पोर्टल पर 1016 किसानों ने कराया पंजीकरण

मंडियों में 2275 प्रति किवंटल है गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

प्रदेश के गेंहू खरीद केंद्रों में रविवार शाम तक किसानों से 2435.10 एमटी गेंहू की फसल खरीद की गई है। विभाग की ओर से 469 किसानों को गेंहू की फसल का 4.80 करोड़ का भुगतान जारी किया गया है। प्रदेश में चार मार्च से गेंहू खरीद केंद्र खोल दिए गए थे। गेंहू खरीद केंद्रों में धड़ा गेंहू की ब्रिकी हो रही है। गेंहू की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर अब तक 1016 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। 1016 में से 895 किसानों को गेंहू की फसल बेचने के लिए टोकन जनरेट किए गए हैं। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेंहू की फसल की खरीद की जाएगी। विभाग द्वारा किसानों से दस हजार मीट्रिक टन गेंहू की फसल खरीदने का लक्षय तय किया गया है। प्रदेश में किसानों से गेंहू की फसल की खरीद करने के लिए दस गेंहू खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

जिसमें अनाज मंडी फतेहपूर, मिलवां, इंदौरा, रियाली, नगरोटा वगवां/टांडा कोहली जिला कांगड़ा, धौला कुआं, पावंटा साहिब जिला सिरमौर, मारकेट यार्ड नालागढ़, मलपुर बददी जिला सोलन तथा मारकेट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना शामिल है। इन मंडियों के माध्यम से किसानों से गेंहू फसल की जाएगी। प्रदेश में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति किवंटल तय किया गया है। किसानों को एचपीएपीपीपीडॉटएनआईसीडॉटइन पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के बाद किसानों का गेंहू की फसल बेचने के लिए पंजीकरण करना होगा। प्रदेश के किसान खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीकरण करवाने के बाद किसानों को गेंहू की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान गेंहू खीरद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे। एक मोबाइल नंबर पर एक ही पंजीकरण संभव है। गेंहू की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा।

-अमन वर्मा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App