कांग्रेस के व्हाट्सऐप मीडिया ग्रुप में पोस्ट हुआ पॉर्न क्लिप

By: Jul 9th, 2017 12:02 am

पणजी — गोवा कांग्रेस के लिए शनिवार को उस वक्त असहज स्थिति पैदा हो गई जब गलती से पार्टी के आधिकारिक व्हाट्सऐप मीडिया ग्रुप पर पॉर्न क्लिप पोस्ट हो गया। बताया जा रहा है कि यह पोस्ट पार्टी के पूर्व पदाधिकारी बर्नाबे सैपको द्वारा किया गया था, इस पॉर्न क्लिप के कारण पार्टी को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। गोवा कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुनील कावथंकर ने बाद में मीडिया से इस संबंध में माफी मांगी और वीडियो पोस्ट करने वाले सदस्य को ग्रुप से हटा दिया। गोवा कांग्रेस के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप मीडिया से संपर्क रखने का मुख्य साधन है और यह इसी के जरिए प्रेस रिलीज जारी करती है और प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित करने के लिए पत्रकारों को न्योता देती है। इस ग्रुप के 80 कांग्रेस नेता और पत्रकार सदस्य हैं।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App